39 पदकों के चैंपियंस से मिले PM मोदी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए पदक जीतने पर उन्हें बधाई दी। मुलाकात की एक झलक प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की, जिसमें वह खिलाड़ियों के साथ काफी उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के साथ करीब 32 सेकेंड की एक रील पोस्ट की। वीडियो में वह भारतीय दल के कई खिलाड़ियों के साथ दिखाई दे…