उम्र बढ़ने पर शरीर की ताकत क्यों छिनने लगती है? मांसपेशियों के कमजोर होने के पीछे वैज्ञानिकों ने खोजा नया राज
उम्र का बढ़ना एक ऐसी प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकता। समय के साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं, हड्डियों की मजबूती कम होने लगती है और पहले की तरह शारीरिक गतिविधियां करना भी मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर मांसपेशियों की ताकत में गिरावट बुजुर्गों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। यही वजह है कि बढ़ती उम्र में कई लोगों को सीढ़ियां चढ़ने, भारी सामान उठाने, तेजी से चलने और लंबे समय तक खड़े रहने में दिक्कत होने लगती है। आमतौर पर इसे उम्र…
