UPI से बड़ी खरीदारी करने पर दुकानदारों की बढ़ेगी लागत! ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर लग सकता है MDR चार्ज, जानें किस पर कितना असर पड़ेगा
देश में डिजिटल भुगतान का सबसे लोकप्रिय माध्यम बन चुके UPI को लेकर एक बार फिर नई चर्चा शुरू हो गई है। त्योहारों के दौरान बाजारों में जमकर खरीदारी और डिजिटल ट्रांजैक्शन होने के बाद अब कारोबारियों की नजरें NPCI के अगले फैसले पर टिकी हैं। सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में UPI से बड़ी रकम का भुगतान स्वीकार करना दुकानदारों के लिए महंगा होने वाला है? दरअसल, ₹2,000 से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने का प्रस्ताव चर्चा में है। भाई दूज के साथ ही इस साल का प्रमुख…
