मेटाबॉलिक हेल्थ सुधारने का एक ही फॉर्मूला नहीं, इन आदतों का रखें ध्यान
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल का असर सिर्फ वजन बढ़ने तक सीमित नहीं है। दिनभर बैठे रहना, अनियमित खान-पान, देर रात तक जागना और शारीरिक गतिविधि की कमी धीरे-धीरे शरीर के मेटाबॉलिक सिस्टम को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि अब लोग मेटाबॉलिक हेल्थ को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। ब्लड शुगर का असंतुलन, वजन बढ़ना, लगातार सुस्ती महसूस होना और इंसुलिन से जुड़ी समस्याएं अक्सर जीवनशैली से जुड़ी आदतों के साथ देखी जाती हैं। लेकिन जब मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर रखने की बात आती है, तो अक्सर यह सवाल पूछा जाता है कि…
