मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मददगार हैं ये घरेलू ड्रिंक्स, जानिए सेवन का सही समय और तरीका
आजकल बढ़ता वजन और अनियमित जीवनशैली कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे रही है। इनमें सबसे आम समस्याएं हैं धीमा मेटाबॉलिज्म, बढ़ता ब्लड शुगर और पाचन संबंधी दिक्कतें। जब शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, तो कैलोरी बर्न होने की प्रक्रिया भी प्रभावित होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, वजन बढ़ने के साथ-साथ रक्त में शुगर का स्तर भी असंतुलित होने लगता है। ऐसे में खानपान में कुछ प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर पेय शामिल करके इन समस्याओं को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जीरा, मेथी, चिया सीड्स,…
