तनाव के बीच आगे बढ़ी बातचीत: अमेरिका-ईरान वार्ता में रोडमैप और निगरानी ढांचे पर बनी सहमति
स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही उच्च-स्तरीय कूटनीतिक बातचीत का पहला चरण पूरा हो गया है। इस बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस प्रगति की जानकारी दी। बयान के अनुसार, इस वार्ता में एक अहम निर्णय लेते हुए दोनों पक्षों ने अगले 60 दिनों के भीतर किसी अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार करने पर सहमति व्यक्त की है। यह बातचीत इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित की गई, जिसमें केवल अमेरिका और ईरान ही नहीं बल्कि मध्यस्थ देशों कतर और…
