काम के दबाव से दिमाग हो रहा है परेशान? बिना छुट्टी लिए मेंटल थकान दूर करने के 7 आसान तरीके, तुरंत लौटेगा फोकस

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह से रात तक हमारा दिमाग किसी न किसी काम में उलझा रहता है। ऑफिस की डेडलाइन, लगातार आते ईमेल, मोबाइल पर बजते नोटिफिकेशन, घर की जिम्मेदारियां, पैसों की चिंता और भविष्य की प्लानिंग के बीच खुद के लिए कुछ पल निकालना मुश्किल हो जाता है। कई बार इसका असर इतना बढ़ जाता है कि काम करने के बावजूद मन नहीं लगता, छोटी-छोटी बातें परेशान करने लगती हैं और सामान्य फैसले लेना भी मुश्किल महसूस होने लगता है। ऐसी स्थिति में शरीर भले ही आराम कर रहा हो, लेकिन दिमाग लगातार व्यस्त बना रहता…