मिस वर्ल्ड 2027 का सपना है तो अभी से शुरू करें तैयारी, जानिए भारत से इंटरनेशनल मंच तक पहुंचने का पूरा रास्ता
दुनिया के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट्स में अपनी जगह बनाने का सपना बहुत सी युवतियां देखती हैं। इनमें Miss World का नाम खास तौर पर लिया जाता है। हालांकि, इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचना सिर्फ खूबसूरती या ग्लैमरस लुक्स का मामला नहीं है। इस मंच पर उम्मीदवार की पूरी पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, बातचीत करने का तरीका, प्रतिभा, सामाजिक सोच और लोगों के सामने खुद को प्रस्तुत करने की क्षमता भी मायने रखती है। अगर आपका लक्ष्य Miss World 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करना है, तो इसके लिए आपको कई स्तरों से होकर गुजरना पड़ सकता है। शुरुआत अपने प्रोफाइल को मजबूत…
