टाटा ग्रुप के विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राहुल गांधी और निर्मला सीतारमण में तीखी बहस
देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शामिल टाटा ग्रुप इन दिनों अपने आंतरिक विवाद के कारण चर्चा में है। कंपनी के शीर्ष नेतृत्व से जुड़ा यह मामला अब कारोबार की सीमाओं से निकलकर देश की राजनीति के केंद्र में पहुंच गया है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर उठे सवालों ने उद्योग जगत के साथ-साथ केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच भी टकराव बढ़ा दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उनके बयानों पर पलटवार…
