ईरान संघर्ष के बीच कूटनीतिक हलचल: मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत, पाकिस्तान में होगी अहम बैठक
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी टकराव अब 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की। इस चर्चा में क्षेत्रीय हालात, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक व्यापार पर पड़ रहे असर जैसे अहम मुद्दों पर विचार किया गया। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हर हाल में सुरक्षित और खुले रहने चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित न हो। प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की कड़ी…
