नीदरलैंड दौरे में भारत को मिली ऐतिहासिक धरोहर, चोल काल की दुर्लभ ताम्र पट्टिकाएं लौटेंगी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत को सांस्कृतिक और तकनीकी दोनों मोर्चों पर बड़ी उपलब्धियां मिलीं। द हेग में हुए समझौतों के तहत करीब एक हजार साल पुरानी चोल साम्राज्य की ऐतिहासिक ताम्र पट्टिकाओं को भारत वापस लाने का फैसला किया गया। इन दुर्लभ पट्टिकाओं का संबंध 11वीं सदी से माना जाता है। संग्रह में 21 बड़ी और 3 छोटी तांबे की प्लेटें शामिल हैं, जिन पर मुख्य रूप से तमिल भाषा में शिलालेख अंकित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार इनमें चोल शासक राजेंद्र चोल प्रथम और राजराजा चोल प्रथम के शासनकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं।…