शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में पहले मुकाबले से ही रनों की बारिश, मोहाली किंग्स ने रिकॉर्ड चेज कर रचा इतिहास
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के उद्घाटन मुकाबले ने ही टूर्नामेंट के रोमांच का स्तर तय कर दिया। मोहाली किंग्स और अमृतसर सूरमा के बीच खेले गए सीजन के पहले मैच में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से चौकों और छक्कों की ऐसी बरसात देखने को मिली कि पूरे मैच में 500 से ज्यादा रन बन गए। अंत में मोहाली किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन गेंद बाकी रहते पांच विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हाई स्कोरिंग मैच की सबसे बड़ी कहानी मोहाली किंग्स के अनमोलप्रीत सिंह रहे। उन्होंने…
