बांग्लादेश के राष्ट्रपति का इस्तीफा, बोले- बीमारी के कारण जिम्मेदारी निभाना अब संभव नहीं
बांग्लादेश की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा संसद (जातीय संसद) के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को सौंप दिया। राष्ट्रपति ने अपने त्यागपत्र में साफ कहा कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अब वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम नहीं हैं। हालांकि, उनके इस्तीफे को केवल स्वास्थ्य से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। पिछले कुछ सप्ताह से शेख हसीना से कथित संपर्क और देश के बदलते राजनीतिक माहौल को लेकर भी उन पर लगातार दबाव बढ़ रहा…
