सर्दियों में गर्म पानी से नहाना पड़ सकता है त्वचा पर भारी, इन गलतियों से बढ़ सकता है रूखापन और खुजली

ठंड का मौसम शुरू होते ही नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल बढ़ जाता है। सुबह बिस्तर से निकलने के बाद ठंडे वातावरण में गर्म पानी से नहाना लोगों को काफी राहत देता है। कई लोग तो सर्दियों में नहाते समय पानी का तापमान इतना बढ़ा देते हैं कि शरीर से भाप निकलने लगती है। वहीं, कुछ लोगों को लंबे समय तक गर्म पानी के नीचे खड़े रहना पसंद होता है। इससे उन्हें आराम महसूस होता है और दिनभर की थकान भी कम लग सकती है। हालांकि, नहाने का यह तरीका आपकी त्वचा के लिए परेशानी खड़ी कर सकता…