मूड बेहतर बनाने से लेकर तनाव घटाने तक, डाइट में शामिल करें ये 10 फूड्स; खुश रहने में मिल सकती है मदद

दिनभर की भागदौड़, काम का दबाव, नींद की कमी और रोजमर्रा की परेशानियां हमारे मूड को प्रभावित कर सकती हैं। कई बार बिना किसी खास वजह के भी थकान, चिड़चिड़ापन या उदासी महसूस होने लगती है। ऐसे में लोग अपना मूड ठीक करने के लिए मनोरंजन, घूमने-फिरने या दोस्तों के साथ समय बिताने का सहारा लेते हैं। हालांकि, अच्छी सेहत और बेहतर मानसिक स्थिति बनाए रखने में हमारी रोज की डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। हम जो खाते हैं, उसका असर केवल शरीर की ऊर्जा और वजन पर ही नहीं पड़ता, बल्कि मस्तिष्क के कामकाज पर भी होता है।…