सर्दियों में क्यों बदलने लगता है आपका व्यवहार? चिड़चिड़ापन, उदासी और अकेलेपन के पीछे हो सकता है विंटर ब्लूज, जानिए मन को खुश रखने के तरीके
सर्दियों का मौसम आते ही हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं। सुबह बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता, दिनभर आलस बना रहता है और छोटे-छोटे काम भी पहाड़ जैसे लगने लगते हैं। कई बार बिना किसी खास वजह के गुस्सा आने लगता है, किसी से बात करने की इच्छा नहीं होती और मन उदास रहने लगता है। आमतौर पर लोग इन बदलावों को ठंड का सामान्य असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है। मौसम में होने वाले बदलावों का असर केवल हमारी शारीरिक सेहत पर ही नहीं, बल्कि…
