87 हजार किमी/घंटा की रफ्तार से चंद्रमा की ओर बढ़ रहा SpaceX रॉकेट स्टेज, वैज्ञानिकों के लिए बनेगा अनोखी रिसर्च का मौका

अंतरिक्ष में कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जो सुनने में भले ही दुर्घटना जैसी लगती हों, लेकिन वैज्ञानिकों के लिए वे बेहद महत्वपूर्ण शोध का अवसर बन जाती हैं। आने वाले दिनों में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। करीब डेढ़ साल से अंतरिक्ष में बिना किसी नियंत्रण के भटक रहा स्पेसएक्स (SpaceX) का एक निष्क्रिय रॉकेट स्टेज अब चंद्रमा से टकराने वाला है। यह टक्कर लगभग 87 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह घटना पृथ्वी या मौजूदा चंद्र मिशनों के लिए किसी तरह का खतरा नहीं बनेगी, लेकिन इससे…