नींद पूरी होने के बाद भी शरीर में दर्द और अकड़न क्यों? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
सुबह की शुरुआत अगर ताजगी और ऊर्जा के बजाय शरीर में दर्द, भारीपन और अकड़न के साथ हो, तो इसे हमेशा सामान्य थकान मानकर टालना सही नहीं है। कई लोगों को रातभर सोने के बाद उम्मीद होती है कि शरीर पूरी तरह रिलैक्स महसूस करेगा, लेकिन बिस्तर से उठते ही कमर, गर्दन, कंधे, घुटनों या हाथ-पैरों में दर्द महसूस होने लगता है। कुछ मामलों में थोड़ी देर चलने-फिरने के बाद यह परेशानी कम हो जाती है, जबकि कुछ लोगों में दर्द और जकड़न लंबे समय तक बनी रहती है। सुबह होने वाली ऐसी तकलीफ के पीछे हमारी रोजमर्रा की आदतें…
