मां बनने का फैसला 30 के बाद? फर्टिलिटी और हेल्थ से जुड़ी इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज
आज के समय में महिलाओं के लिए 30 साल की उम्र में परिवार शुरू करने का फैसला लेना काफी आम हो गया है। करियर पर फोकस, आर्थिक स्थिरता, सही जीवनसाथी की तलाश या अपनी जिंदगी को पहले व्यवस्थित करने जैसे कई कारणों से महिलाएं प्रेग्नेंसी को कुछ साल आगे बढ़ाती हैं। लेकिन अगर आप 30 की उम्र के आसपास गर्भधारण की योजना बना रही हैं, तो सिर्फ सही समय का इंतजार करना ही पर्याप्त नहीं है। कंसीव करने से पहले अपनी सेहत, फर्टिलिटी और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है। सीनियर IVF स्पेशलिस्ट डॉक्टर निधि के मुताबिक, उनकी क्लीनिक…
