रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ को लेकर बड़ा बदलाव, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में नहीं दिखेगा एक्शन का जलवा; नई तारीख का इंतजार
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मैसा’ (Mysaa) को लेकर दर्शकों को फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। एक्शन और रोमांच से भरपूर इस फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है। पहले यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब तय कार्यक्रम के मुताबिक इसकी रिलीज नहीं होगी। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर रिलीज आगे बढ़ाने की जानकारी साझा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि आखिर किस वजह से फिल्म को तय तारीख पर रिलीज नहीं किया…
