‘रामायण’ के ग्लोबल प्रमोशन में दिखा खास अंदाज, मिस्टर बीस्ट ने कहा ‘जय श्रीराम’; रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे समय से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट के साथ-साथ इसके भव्य स्तर को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है। इसी बीच फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन से जुड़ी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 26 सितंबर को आयोजित एक खास प्रमोशनल कार्यक्रम में फिल्म की टीम के साथ दुनिया के चर्चित यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर मिस्टर बीस्ट भी दिखाई दिए। इस आयोजन की तस्वीरों में फिल्म के प्रमुख कलाकारों और मेकर्स के साथ…