दिवाली के शुभ कारोबार में शेयर बाजार को लगा झटका, 8 साल बाद मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद

दिवाली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार में होने वाला मुहूर्त ट्रेडिंग का विशेष सत्र इस बार निवेशकों के लिए कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहा। नए संवत की शुरुआत पर बाजार में तेजी की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों को मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए। खास बात यह रही कि करीब आठ साल के अंतराल के बाद ऐसा मौका आया है, जब दिवाली के मुहूर्त कारोबार में घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले वर्ष 2017 में भी इस विशेष कारोबारी सत्र…