टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार पहुंचाने के आरोप में दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। हमले को अंजाम देने के आरोप में संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उन लोगों तक भी पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिनकी कथित भूमिका वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की व्यवस्था करने और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में रही। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों पर कथित तौर पर गोलीबारी में शामिल…
