QR कोड और इंटरनेट की झंझट खत्म! UPI में आया Tap & Pay, ₹5,000 तक बिना PIN होगा भुगतान
डिजिटल पेमेंट की दुनिया में UPI लगातार नए बदलावों के साथ आगे बढ़ रहा है। अब ऑनलाइन भुगतान करने का तरीका और भी आसान होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI यूजर्स के लिए दो नई सुविधाएं पेश की हैं, जिनका मकसद भुगतान की प्रक्रिया को तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित बनाना है। इनमें एक खास फीचर NFC तकनीक वाले स्मार्टफोन के लिए UPI Tap & Pay है, जबकि दूसरा AI आधारित My UPI प्लेटफॉर्म है। इन दोनों सुविधाओं को मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 के दौरान लॉन्च किया गया। RBI गवर्नर संजय…
