नाग पंचमी 2026: शिव पूजा से लेकर नाग देवता के अभिषेक तक, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पर्व का धार्मिक महत्व

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इसी पवित्र महीने में आने वाली नाग पंचमी का पर्व भी हिंदू धर्म में खास स्थान रखता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने के साथ भगवान शिव की आराधना की जाती है। मान्यता है कि नाग पंचमी पर श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है। इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व सावन के तीसरे सोमवार के साथ पड़ रहा है। सोमवार और नाग पंचमी का एक साथ आना धार्मिक दृष्टि से विशेष…

सावन शुक्ल पक्ष में त्योहारों की धूम: हरियाली तीज से रक्षाबंधन तक, जानिए किस तारीख को कौन-सा व्रत और पूजा होगी

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस पवित्र महीने में पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला पूरे महीने चलता रहता है। अब सावन शुक्ल पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। 13 अगस्त से शुरू हुआ यह पक्ष 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण तिथियां पड़ रही हैं, जिनमें हरियाली तीज, गणेश चतुर्थी, नाग पंचमी, पुत्रदा एकादशी, प्रदोष व्रत और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्ल पक्ष की तिथियां पूजा, व्रत और शुभ कार्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं। इस…

कालसर्प दोष से परेशान हैं तो नाग पंचमी पर करें ये उपाय, कच्चे दूध से शिवलिंग अभिषेक की है मान्यता

नाग पंचमी का पर्व सनातन परंपरा में भगवान शिव और नाग देवता की आराधना से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। श्रावण मास में आने वाली पंचमी तिथि पर श्रद्धालु नाग देवता की पूजा करने के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई शिव आराधना और नाग देवता की पूजा से जीवन में मौजूद बाधाओं को दूर करने तथा सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। खास तौर पर ज्योतिष शास्त्र में जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष बताया गया हो या जिन पर राहु-केतु की महादशा अथवा अंतर्दशा का प्रभाव चल…