शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की नीलामी में दिखा पंजाब का दम, सनवीर सिंह पर लगी 13.20 लाख की बोली
पंजाब में क्रिकेट की नई प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग एक अहम कदम के तौर पर सामने आ रही है। आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है और पहले चरण में कई युवा एवं अनुभवी क्रिकेटरों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर दांव लगाया। नीलामी के दौरान ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्हें फाजिल्का फाल्कन्स ने 13.20 लाख रुपये की कीमत में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। सनवीर सिंह के लिए यह मौका इसलिए भी खास है, क्योंकि अब वह फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से भारतीय क्रिकेट टीम…
