बॉक्स ऑफिस टकराव से बची ‘द पैराडाइज’, नानी की फिल्म अब अगस्त 2026 में होगी रिलीज

मार्च में होने वाले बड़े बॉक्स ऑफिस मुकाबले से एक और फिल्म ने दूरी बना ली है। जहां धुरंधर: द रिवेंज और टॉक्सिक: ए फेयरी टेल 19 मार्च को सिनेमाघरों में आमने-सामने आने वाली हैं, वहीं अब नानी की फिल्म द पैराडाइज की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे टालने का फैसला किया है। अब यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नई तारीख की घोषणा डायरेक्टर Srikanth Odela और नानी ने सोशल मीडिया के जरिए की। शेयर किए गए…