पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, उज्जैन में 25 लाख दीप से लेकर वडनगर-वाराणसी बाइक यात्रा तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन्मदिन के साथ प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को भी जोड़ा गया है। इसी के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने की तैयारी है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर जोर रहेगा। जन्मदिन के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में कई बड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 25 लाख से अधिक दीप जलाने…
