भारत में तिरंगे के अलावा भी लहरा सकता है राज्य का झंडा? क्या कहता है कानून?
भारत में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की एकता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक पहचान का प्रतीक है। देश के सभी राज्यों की अपनी अलग भाषा, संस्कृति, परंपराएं और ऐतिहासिक विरासत हैं। इन्हीं क्षेत्रीय पहचानों के बीच समय-समय पर यह बहस भी सामने आती रही है कि क्या किसी राज्य का अपना आधिकारिक झंडा हो सकता है? क्या राज्य सरकार अपने प्रदेश की पहचान के लिए अलग ध्वज तैयार कर सकती है? अगर ऐसा झंडा बनाया जाता है तो क्या उसे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास, विधानसभा या सरकारी कार्यालयों पर तिरंगे के साथ फहराया जा सकता है? तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की…
