1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब ₹3,075 चुकाने होंगे, 52 लाख से ज्यादा वाहन मालिक होंगे प्रभावित
नेशनल हाईवे पर नियमित यात्रा करने वाले लाखों वाहन चालकों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने FASTag एनुअल पास (Annual Pass) की कीमतों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। नई दरों के अनुसार 1 अप्रैल से FASTag एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी जाएगी। यानी अब वाहन मालिकों को इस पास के लिए पहले की तुलना में 75 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। हालांकि कीमत में बढ़ोतरी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन यह बदलाव उन सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो रोजाना या अक्सर…
