वंदे मातरम् पर नया कानून क्या कहता है? क्या गाने पर कार्रवाई होगी या सिर्फ व्यवधान डालने वालों पर चलेगा कानून? समझिए पूरा मामला

राज्यसभा से पारित हुए ‘प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर (संशोधन) बिल, 2026’ को लेकर देशभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर इस कानून को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कहीं कहा जा रहा है कि अब हर नागरिक के लिए ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा, तो कहीं यह दावा किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय गीत नहीं गाएगा तो उसे जेल भेजा जा सकता है। इन तमाम दावों के बीच लोगों के मन में कई सवाल हैं। आखिर इस संशोधन का उद्देश्य क्या है? इसमें वास्तव में क्या…