नेशनल स्पेस डे पर पीएम मोदी का संदेश: जेन-जी, स्टार्टअप्स और नई तकनीक से बदलेगा भारत का अंतरिक्ष भविष्य

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की तेजी से मजबूत होती अंतरिक्ष क्षमता को देश के भविष्य की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं की नई सोच, जेन-जी की तकनीकी प्रतिभा और निजी कंपनियों की बढ़ती भागीदारी ने स्पेस सेक्टर को एक नई दिशा दी है। आज भारत केवल अंतरिक्ष अभियानों में उपलब्धियां हासिल करने वाला देश ही नहीं है, बल्कि नई तकनीकों के विकास और निवेश के लिहाज से भी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष क्षेत्र…