नवरात्रि व्रत में खानपान को लेकर न हों कन्फ्यूज, जानिए किन चीजों से मिलेगा पोषण और किनसे करना होगा परहेज
नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और आत्मसंयम का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखते हैं और अपनी दिनचर्या के साथ खानपान में भी बदलाव करते हैं। व्रत रखने वाले लोग जहां सुबह-शाम पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं फलाहार और सात्विक भोजन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, नवरात्रि शुरू होते ही लोगों के मन में यह सवाल उठने लगता है कि उपवास के दौरान किन खाद्य पदार्थों को खाना उचित है और किन चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह जानना जरूरी…
