Nayyi Navelli OTT Release: थिएटर के बाद अब घर बैठे देख सकेंगे यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी, जानिए कब होगी ऑनलाइन रिलीज

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ इन दिनों अपनी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा में है। दशहरे के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहा। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब देखने को मिलेगी और इसे ऑनलाइन कहां स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म की रिलीज के बाद से ही इसके डिजिटल प्रीमियर को लेकर सवाल उठने लगे थे। अब…