टाटा साम्राज्य की अंदरूनी लड़ाई में बड़ा उलटफेर, नोएल टाटा के विरोध के बीच जिमी टाटा ने चंद्रशेखरन पर जताया भरोसा

टाटा ग्रुप में नेतृत्व और भविष्य की रणनीति को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान अब एक नए मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। लंबे समय से सार्वजनिक चर्चाओं और विवादों से दूर रहने वाले रतन टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा ने समूह से जुड़े कुछ बेहद अहम मुद्दों पर अपनी राय सामने रखी है। उनका यह रुख इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके विचार टाटा ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन नोएल टाटा की सोच से बिल्कुल अलग हैं। जिमी टाटा ने टाटा संस के मौजूदा चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक और कार्यकाल देने का समर्थन किया…

टाटा संस में चेयरमैन पद को लेकर विवाद गहराया, नोएल टाटा की आपत्ति पर कंपनी ने रखा अपना पक्ष

टाटा ग्रुप के भीतर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन को एक और कार्यकाल के लिए टाटा संस का चेयरमैन बनाए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। अब टाटा संस ने इन आपत्तियों पर अपना जवाब देते हुए कहा है कि चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति कंपनी के नियमों और लागू कानून के अनुरूप हुई है। कंपनी का कहना है कि उसके बोर्ड ने बहुमत से चंद्रशेखरन को उनके मौजूदा कार्यकाल की समाप्ति के बाद भी चेयरमैन बनाए रखने का फैसला किया।…

टाटा संस में नेतृत्व संकट गहराया, एन चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा; फरवरी 2027 तक संभालेंगे कमान

टाटा समूह की कमान को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। हालांकि, उनका कार्यकाल तत्काल खत्म नहीं होगा। वे 20 फरवरी 2027 तक चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे, ताकि कंपनी को अगला नेतृत्व चुनने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। चंद्रशेखरन का यह फैसला 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की सालाना आम बैठक यानी AGM से कुछ दिन पहले आया है। उनके इस्तीफे के साथ ही टाटा समूह में अगले चेयरमैन को लेकर…

टाटा संस में नेतृत्व को लेकर बढ़ी हलचल, एन चंद्रशेखरन के पद छोड़ने की अटकलें तेज

टाटा समूह की सबसे अहम कंपनी टाटा संस में आने वाले दिनों में नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के पद से हटने की संभावना की चर्चा ने समूह के भीतर और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, चंद्रशेखरन ने अपने करीबी लोगों के साथ इस संभावना को लेकर बातचीत की है कि वह टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। टाटा संस की सालाना आम बैठक यानी AGM 18 अगस्त को…