सुभाष चंद्रा बनाम मुकेश अंबानी: 22 हजार करोड़ के कर्ज पर छिड़ी नई जंग, Zee संकट से NCLT विवाद तक लगाए गंभीर आरोप

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बीच कारोबारी विवाद अब सार्वजनिक बयानबाजी तक पहुंच गया है। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल यानी NCLT से जुड़े मामले को लेकर सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी और उनके समूह से जुड़े कुछ मीडिया संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंद्रा का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार ऐसा माहौल बनाया जा रहा है, जिससे उनकी कारोबारी छवि को नुकसान पहुंचे। सुभाष चंद्रा ने अपने बयान में सीधे तौर पर मुकेश अंबानी, TV18, CNBC और News18 का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ गलत सूचनाओं…