नीम करोली बाबा की कहानी ने जीता आदित्य धर का दिल, ‘हनुमान अंश’ की तारीफ में दिया खास रिएक्शन

नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमित बजट में तैयार की गई इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब इस फिल्म को लेकर हिंदी सिनेमा के चर्चित निर्देशक आदित्य धर की प्रतिक्रिया ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के प्रति अपना सम्मान और पसंद जाहिर की है। आदित्य धर को हाल के वर्षों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रभावशाली निर्देशकों में शामिल…