PoK को ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ कहने पर भारत की आपत्ति, न्यूयॉर्क टाइम्स की शब्दावली को बताया भ्रामक
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस्तेमाल की गई शब्दावली पर भारत ने अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के प्रति कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत का कहना है कि रिपोर्ट में PoK को “पाकिस्तानी कश्मीर” बताना तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है। भारतीय पक्ष ने दोहराया कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। यह विवाद उस समय सामने आया जब द न्यूयॉर्क टाइम्स ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हाल के विरोध प्रदर्शनों, स्थानीय चुनावों और सुरक्षा…
