पर्यावरण और ईंधन बचत का संदेश देने सड़क पर उतरे राज्यपाल, सीटीयू बस में सफर कर पहुंचे सचिवालय

चंडीगढ़ में ‘नो कार डे’ अभियान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बस से सफर कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश चंडीगढ़ में बुधवार को ‘नो कार डे’ अभियान के तहत एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जब पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सरकारी काफिले और निजी वाहन का इस्तेमाल करने के बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी। उन्होंने सीटीयू (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) की बस में सफर किया और आम लोगों के बीच पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था का संदेश दिया। राज्यपाल का यह कदम केवल एक प्रतीकात्मक पहल नहीं था,…