39 साल बाद फिर पर्दे पर लौटेगी राम-सीता की जोड़ी, ‘नोटिस’ में पति-पत्नी बनेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया
टीवी के इतिहास में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान कलाकारों के साथ हमेशा के लिए जुड़ जाती है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भी ऐसे ही कलाकार हैं, जिन्होंने रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम और माता सीता का अभिनय करके दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। धारावाहिक को प्रसारित हुए लगभग चार दशक होने जा रहे हैं, लेकिन आज भी दोनों कलाकारों को उनके इसी पौराणिक किरदार के लिए याद किया जाता है। अब इन कलाकारों के प्रशंसकों के लिए एक नई खबर सामने आई है। अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक बार…
