बिना एक्सरसाइज ज्यादा प्रोटीन खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, सीमित मात्रा बढ़ा सकती है बेहतर सेहत

आज के समय में हाई-प्रोटीन डाइट को फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र माना जाने लगा है। सोशल मीडिया से लेकर जिम तक हर जगह प्रोटीन पाउडर, हाई-प्रोटीन फूड और सप्लीमेंट्स की चर्चा होती रहती है। कई लोग यह मान बैठे हैं कि जितना ज्यादा प्रोटीन लिया जाए, शरीर के लिए उतना ही बेहतर होगा। लेकिन हाल ही में सामने आई एक नई रिसर्च इस धारणा पर सवाल खड़े करती है। अध्ययन के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से व्यायाम नहीं करता और उसका अधिकांश समय बैठे-बैठे गुजरता है, तो जरूरत से ज्यादा प्रोटीन का सेवन उसके लिए लाभ की…

रोज चिप्स और पैकेट फूड खाने की आदत से दिमाग पर पड़ सकता है असर, रिसर्च में सामने आई ये चिंता

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोगों के पास खाना बनाने और सही डाइट लेने का समय कम होता जा रहा है। काम के बीच भूख लगने पर या खाली समय में लोग अक्सर चिप्स, बिस्किट, नमकीन, इंस्टेंट फूड और दूसरी पैकेट वाली चीजों का सहारा लेते हैं। ऑफिस में काम करते हुए, टीवी देखते समय या सफर के दौरान अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाना एक आम आदत बन चुकी है। लेकिन अब एक नई रिसर्च ने इस आदत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अध्ययन में दावा किया गया है कि ज्यादा मात्रा में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन दिमाग…