महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रिलीज़ का रास्ता साफ; रचनात्मक अभिव्यक्ति पर अदालत की अहम टिप्पणी

भगवान जगन्नाथ पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को लेकर लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका का उद्देश्य कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति को अनावश्यक रूप से बाधित करना नहीं है। कोर्ट ने कहा कि यदि हर धार्मिक या पौराणिक विषय पर बनने वाली फिल्म को कुछ लोगों की आपत्तियों के आधार पर रोका जाने लगे, तो भविष्य में रामायण, महाभारत और अन्य धार्मिक कथाओं पर बनने वाले रचनात्मक कार्य भी प्रभावित होंगे। यह…

10 लाख श्रद्धालुओं के बीच निकली जगन्नाथ रथयात्रा, दो मौतों पर प्रशासन ने बताई वजह

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा इस वर्ष भी भारी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। लगातार हो रही बारिश के बावजूद लाखों श्रद्धालु महाप्रभु के दर्शन और रथ खींचने के लिए सड़कों पर डटे रहे। राज्य सरकार के अनुसार इस बार करीब 10 लाख भक्त रथयात्रा में शामिल हुए। हालांकि यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इन घटनाओं को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोनों मौतों का कारण भगदड़ या भीड़ प्रबंधन में किसी तरह की विफलता नहीं…