सूरज भी यहां लेता है लंबी छुट्टी! जानिए कैसे तेल-गैस ने नॉर्वे को बना दिया सुपर रिच देश

नॉर्वे की कहानी: बर्फीले देश से दुनिया की आर्थिक ताकत बनने तक का सफर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के बीच यह छोटा यूरोपीय देश एक बार फिर वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गया है। भारत और नॉर्डिक देशों के बीच सहयोग को लेकर होने वाली बैठकों के अलावा नॉर्वे की आर्थिक मजबूती, प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और आधुनिक विकास मॉडल भी दुनिया का ध्यान आकर्षित करते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों, गहरे समुद्र, खूबसूरत फ्योर्ड्स और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर नॉर्वे आज दुनिया के सबसे समृद्ध और खुशहाल देशों में शामिल है। हालांकि कुछ दशक पहले…

होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए राहत, LPG से भरा ‘सर्व शक्ति’ जहाज सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ा

मध्य-पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बने संवेदनशील हालात के बीच भारत के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई है। LPG से लदा एक बड़ा टैंकर ‘एमटी सर्व शक्ति’ सुरक्षित रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार कर चुका है और अब भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जहाज के होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलकर ओमान की खाड़ी में पहुंचने के बाद भारतीय नौसेना उसकी सुरक्षा में जुटी हुई है। ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने के बाद इस समुद्री मार्ग से गुजरने…