ईरान के खिलाफ नए सैन्य ऑपरेशन पर विचार कर रहा अमेरिका, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव; भारत पर तेल संकट का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव एक बार फिर वैश्विक चिंता का कारण बन गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पहले से जारी खींचतान के बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ दोबारा बड़े सैन्य अभियान की तैयारी पर विचार कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आगे की रणनीति को लेकर अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की है। हालांकि, अभी तक अमेरिका की ओर से किसी नए हमले को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया…