भारत-नेपाल के बीच क्यों नहीं लगता वीजा-पासपोर्ट? जानिए सदियों पुराने रिश्ते से जुड़ी खुली सीमा की पूरी कहानी

भारत और नेपाल के रिश्ते सिर्फ दो पड़ोसी देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच सदियों से लोगों का आना-जाना, व्यापार, धार्मिक यात्राएं और पारिवारिक संबंध कायम रहे हैं। यही वजह है कि भारत और नेपाल की सीमा दुनिया की उन अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में शामिल है, जहां सामान्य परिस्थितियों में दोनों देशों के नागरिकों को एक-दूसरे के यहां जाने के लिए वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती। यह व्यवस्था पहली नजर में भले ही असामान्य लगे, लेकिन इसके पीछे इतिहास, भूगोल, सामाजिक रिश्तों और दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की लंबी कहानी…