ओरेकल में फिर छंटनी की मार, हजारों कर्मचारियों की नौकरी गई; AI की ओर बढ़ती कंपनी ने बदली अपनी प्राथमिकताएं

दिग्गज टेक कंपनी ओरेकल में एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई है। अमेरिका में 14 सितंबर को हुई कार्रवाई के बाद कंपनी के हजारों कर्मचारियों की नौकरियां चली गईं। इस घटनाक्रम ने ओरेकल के भारत स्थित डेवलपमेंट सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ा दी है। फिलहाल कंपनी ने भारत में संभावित छंटनी को लेकर कर्मचारियों की संख्या या प्रभावित होने वाले विभागों के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। ओरेकल की मौजूदा रणनीति को देखें तो कंपनी पारंपरिक सॉफ्टवेयर कारोबार से आगे बढ़कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी…