ऑस्कर के मंच पर भारतीय महाकाव्य की दस्तक! रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ को लेकर बढ़ी हलचल, मराठी फिल्म ‘गोंधल’ भी दुनिया भर में दिखाएगी दम

भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ (Ramayana) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार फिल्म की चर्चा इसकी कहानी, स्टारकास्ट या बड़े बजट को लेकर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ऑस्कर को लेकर हो रही है। खबरें सामने आ रही हैं कि निर्देशक नितेश तिवारी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस भव्य फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े फिल्मी मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर…

‘गोंधल’ पहुंची ऑस्कर की रेस में, ‘धुरंधर’ क्यों रह गई पीछे? सामने आई चयन की वजह

भारत की ओर से ऑस्कर 2027 के लिए आधिकारिक फिल्म का चयन हो चुका है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की 14 सदस्यीय जूरी ने मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें अकैडमी अवॉर्ड्स के लिए देश की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना है। इस चयन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उन फिल्मों की हो रही है, जिन्हें लेकर ऑस्कर की रेस में मजबूत दावेदारी मानी जा रही थी। इनमें रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के नाम भी शामिल थे। हालांकि, ‘धुरंधर’ को भारत की आधिकारिक एंट्री नहीं मिल सकी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह और…

ऑस्कर 2027 के नियम बदले: अब एक्टर को एक ही कैटेगरी में मिल सकते हैं कई नॉमिनेशन, भारत को भी मिला बड़ा मौका

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में शामिल Academy Awards को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। Academy of Motion Picture Arts and Sciences ने 99वें Academy Awards, यानी 2027 में आयोजित होने वाले ऑस्कर समारोह के लिए कुछ नए नियमों और बदलावों की घोषणा की है। इन बदलावों का असर फिल्मों के चयन, अभिनय श्रेणियों में नामांकन और Best International Feature Film कैटेगरी पर पड़ सकता है। ऑस्कर के नियमों में होने वाले बदलाव हमेशा फिल्म इंडस्ट्री के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं, क्योंकि दुनिया भर के फिल्म निर्माता, कलाकार और प्रोडक्शन कंपनियां इस पुरस्कार को अंतरराष्ट्रीय पहचान…