हर दर्द में एक ही पेनकिलर लेना कितना सही? दवा खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सिरदर्द हो, कमर में खिंचाव, गर्दन में दर्द, पैरों में तकलीफ या पेट में किसी तरह की परेशानी, दर्द होते ही बहुत से लोगों का पहला ख्याल पेनकिलर लेने का होता है। दर्द से जल्द राहत मिलने के कारण ये दवाएं बेहद सुविधाजनक लगती हैं। खासकर ऐसी दवाएं जो मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर की पर्ची के आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन दर्द कम करने वाली दवा का मतलब यह नहीं है कि हर तरह के दर्द में वही गोली इस्तेमाल की जा सकती है। अलग-अलग दवाओं का शरीर पर असर अलग होता है और उनकी खुराक, इस्तेमाल का…
