भारत 15 अगस्त और पाकिस्तान 14 अगस्त को क्यों मनाते हैं आजादी? एक कानून, एक साथ आजादी और फिर भी तारीख में फर्क
भारत और पाकिस्तान का जन्म एक ही ऐतिहासिक दौर में हुआ। दोनों देशों को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली और दोनों के लिए सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया एक ही कानून के तहत तय की गई थी। इसके बावजूद आज भारत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है, जबकि पाकिस्तान में 14 अगस्त को आजादी का दिन मनाया जाता है। पहली नजर में यह अंतर काफी अजीब लगता है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग तारीखों पर आजाद करने की कोई मूल योजना नहीं थी। दरअसल, इस एक दिन के अंतर के पीछे ब्रिटिश सरकार की सत्ता हस्तांतरण की जल्दबाजी, लॉर्ड…
