अंडर-19 एशिया कप में फिर भारत-पाकिस्तान की टक्कर, खिताब के लिए 14 नवंबर को होगा महामुकाबला
अंडर-19 एशिया कप में एक बार फिर क्रिकेट प्रशंसकों को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजे सामने आने के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को करारी शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब 14 नवंबर को दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें एशिया कप की ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस मुकाबले को लेकर रोमांच इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि पिछले संस्करण के फाइनल में भी भारत…
